जमुई में रसोई गैस का पर्याप्त भंडार, कालाबाजारी रोकने को ‘धावा दल’ का गठन
Thursday
Comment
जिले में घरेलू रसोई गैस (LPG) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक कदम उठाए हैं। जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने गैस एजेंसियों के प्रबंधकों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले में रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। डीएम ने लोगों से अपील की कि गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने ‘धावा दल’ का गठन किया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी और औचक निरीक्षण करेगा। यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति कालाबाजारी या अवैध भंडारण में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "जमुई में रसोई गैस का पर्याप्त भंडार, कालाबाजारी रोकने को ‘धावा दल’ का गठन"
Post a Comment