-->
फूलों की वर्षा से स्वागत, निर्भय प्रताप सिंह बने युवाओं की पहली पसंद

फूलों की वर्षा से स्वागत, निर्भय प्रताप सिंह बने युवाओं की पहली पसंद



नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई राष्ट्र गुणगान यात्रा शनिवार को बरहट प्रखंड के बरहट, दोबटिया, तमकुलिया, पेंघी और भरकऊआ समेत आधा दर्जन गांवों में पहुँची। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर निर्भय प्रताप सिंह ने यात्रा का उद्देश्य और अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि – राष्ट्र की रक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए स्वच्छ राजनीति और स्वच्छ राजनेता बेहद जरूरी हैं। वंश और विरासत लोकतंत्र के लिए अभिशाप है। राजनीति संघर्ष और सियासत की होनी चाहिए, तभी देश आगे बढ़ेगा।

उन्होंने जमुई सहित कई जिलों की राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी वंशवाद हावी है। जबकि संघर्ष से निकले नेता ही जनता की असली समस्याओं से जुड़ पाते हैं और समाधान दे सकते हैं। युवाओं को देश की ताकत बताते हुए सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी तक स्वतंत्रता सेनानियों की त्याग-बलिदान की कहानियाँ पहुँचाना जरूरी है। इससे देशभक्ति और नेतृत्व की भावना मजबूत होगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी सामने रखा और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार पर जोर दिया।

यात्रा में बच्चों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। गांव-गांव में लोगों का उत्साह देखते हुए अब स्थानीय स्तर पर चर्चाएँ तेज हो गई हैं कि निर्भय प्रताप सिंह को भविष्य में बीजेपी से टिकट देकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतारना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह का समर्थन और प्यार उन्हें मिल रहा है, वह अब तक किसी भी मंत्री या बड़े नेता के कार्यक्रम में नहीं देखा गया।

0 Response to "फूलों की वर्षा से स्वागत, निर्भय प्रताप सिंह बने युवाओं की पहली पसंद"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article