नौकरी से बर्खास्त हो गए ग्रामीण आवास सहायक मो. जिशान अख्तर।
Monday
Comment
उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल ने जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत रजौन ग्राम पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक मो. जिशान अख्तर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उनपर अवैध राशि की मांग किए जाने का आरोप है। अंकित करने वाली बात है कि पिछले साल ग्रामीण आवास सहायक मो. जिशान अख्तर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डीएम अभिलाषा शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया।
उन्होंने इसके जांच के आदेश दिए। डीडीसी ने जांचोपरांत विभिन्न तिथियों पर सुनवाई के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्तगी का आदेश पारित किया। आदेश निर्गत होने के साथ ही श्री अख्तर को सेवामुक्त कर दिया गया।उल्लेखनीय है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में जरूरतमंद लाभार्थियों का नाम जोड़ने का काम प्रगति पर है। सर्वे करने का काम पंचायत स्तर पर ग्रामीण आवास सहायकों को दिया गया है। नाम जोड़ने की आड़ में अवैध राशि की मांग का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी भौंचक हैं। इसी संदर्भ में रजौन ग्राम पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक का मामला सामने आने के बाद जांच हुई और प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया। फलतः उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

0 Response to "नौकरी से बर्खास्त हो गए ग्रामीण आवास सहायक मो. जिशान अख्तर।"
Post a Comment