
मुंगेर में हुआ जैव एक जैविक कॉरिडोर योजना कार्यक्रम का आयोजन
Thursday
Comment
मुंगेर। आकाश राज की रिपोर्ट
गुरुवार को मुंगेर जिला स्थित बरियारपुर पंचायत अंतर्गत दशरथपुर इटवा स्थित भारतीय रेल क्रॉस सोसाइटी प्रांगण में बिहार राज्य जैविक मिशन अंतर्गत जैविक कॉरिडोर योजना एवं जैविक मेला सह जैविक उत्पादक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुंगेर जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजकिशोर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिले के हर किसानों को जैविक खेती करनी जरुरी है।
इस खेती से आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। मुंगेर जिले में जैविक खेती कई प्रखंड व पंचायत में किया जा रहा है। जिले के किसान इस खेती को करने में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। किसानों द्वारा जैविक फसलों के उत्पादन के साथ साथ इसकी डिमांड भी काफी है। कृषिपदाधिकारी ने कहा कि अधिक खाद्य से उपजी हुई फसल से लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है। इन बीमारियों को दूर करने में जैविक फसल से उत्पन्न हुए अनाज, सब्जी, फल ही लोगों को सटीक हो रहा है और लोग बीमारी से बच जैविक खाद्य और मोटा अनाज से स्वस्थ रह सकते हैं। जैविक फसल लोगों के द्वारा मांग काफी है और किसानों की उचित मूल्य भी मिल रहा है। साथ-साथ स्वास्थ्य भी ठीक रह-रहा है। इस कार्यक्रम में कृषि औद्योगिक प्रबंधक अभिकरण आत्मा, मुंगेर जैविक कॉरिडोर योजना में शामिल महाकाली जैविक उत्पादक समूह दशरथ जैविक उत्पादक समूह कृषि कुंड जैविक उत्पादक समूह जैविक कॉरिडोर योजना सिद्धांत एग्रो फाउंडेशन एवं नमामि गंगे योजना में शामिल किसानों ने बढ चढकर भाग लिया।
0 Response to "मुंगेर में हुआ जैव एक जैविक कॉरिडोर योजना कार्यक्रम का आयोजन"
Post a Comment