-->
 90 वर्ष की महिला ने रच दिया इतिहास।

90 वर्ष की महिला ने रच दिया इतिहास।



शनिवार को मुखिया चुनाव का रिजल्ट आते ही पंचायत उपचुनाव में जमुई की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने चुनाव जीतकर जिले में इतिहास दर्ज कर लिया है। दरअसल पंचायत उपचुनाव में बरहट प्रखंड के डाढ़ा ग्राम पंचायत की 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुनीता देवी ने अपनी मुखिया बहू की निधन के बाद उपचुनाव में बेटे के कहने पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को समर्थन देते हुए 140 मतों से जीतकर सुनीता देवी को मुखिया बनाया है। उपचुनाव में सुनीता देवी को 1728 वोट मिला जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी 53 वर्षीय ललिता देवी को 1588 हासिल हुआ। बता दे 90 वर्ष से महिला चार बेटे की मां है और 10 नाती पोतों की दादी ने जब चुनाव में अपना नामांकन दर्ज कराया तो कई लोगों ने इस बात का मजाक उड़ाया। लेकिन चुनाव जीतकर सुनीता देवी ने सब की बोलती बंद कर दी। वही अपनी जीत पर बुजुर्ग सुनीता देवी ने कहा कि लोगों के प्यार और आशीर्वाद से चुनाव में जीत मिली है। अब अपने पंचायत वासियों के लिए विकास का कार्य को आगे बढ़ने का काम करेंगे। सुनीता देवी की उप पंचायत में जीत से पूरा गांव समेत उनके घर में उत्साह का माहौल है।


0 Response to " 90 वर्ष की महिला ने रच दिया इतिहास।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article