
धूमधाम से किया गया जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो का जमुई में स्वागत
Wednesday
Comment
बुधवार को जमुई स्थित जनता दल कार्यालय में फुल माले एवं मिठाई के साथ किया गया शैलेन्द्र महतो का स्वागत।जनता दल यूनाइटेड जमुई के जिलाध्यक्ष के पद पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वरडीह गांव निवासी जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र महतो को मनोनीत किया है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने जिलाध्यक्ष की ताजपोशी होने पर कहा कि सुबे के मुखिया नीतिश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विज्ञान प्रोवैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,
पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत को साधुवाद देते हुए कहा कि एक छोटे व साधारण कार्यकर्ता को भी जदयू सम्मान देने का काम करती है। उन्होने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओ ने जो जिम्मेदारी मेरे कंधे पर दिया है उसका मै निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगा। और पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्मान देते हुए संगठन को जिला मे मजबूत और सशक्त बनाने का काम करूंगा। और हर जात व समाज के लोगो को पार्टी से जोड़कर उसके सिद्धान्त पर चलने का काम करेंगे।
वही जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू के रविंद्र मंडल, राजेश कुमार, शीतल महतो ,अरुण कुमार सिंह, मोहम्मद जमील, प्रमोद चंद्रवंशी, नीतीश कुमार, शैलेश महतो, विजय कुमार मंडल, मोहम्मद इरफान, शीतल महतो सहित कई गणमान्य लोगो व जदयू कार्यकर्ताओ ने बधाई व शुभकामनाए दी है। बता दे कि पूर्व मे भी शैलेन्द्र महतो जदयू किसान प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान मे जदयू के प्रदेश सचिव पद पर काबिज थे। उनके जमुई जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू कार्यकर्ताओ मे काफी हर्ष व्याप्त है।
0 Response to "धूमधाम से किया गया जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो का जमुई में स्वागत"
Post a Comment