-->
जमुई पुलिस ने किया वकील साहब को गिरफ्तार

जमुई पुलिस ने किया वकील साहब को गिरफ्तार



शुक्रवार को जमुई पुलिस ने वकील साहब को शहर के कृष्णपट्टी इलाके से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार वकील की पहचान सकलदेव मंडल के रूप मै हुई है । बता दें फरार इनामी अपराधी पप्पू मंडल के नाम पर दूसरे शख्स को जमानत दिलाने की कोशिश किया था।को मामले में कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जमुई पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिए थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वकील सकलदेव मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दे की जहां नियमित जमानत को लेकर अधिवक्ता ने कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। गुमराह करने के दौरान कोर्ट में ही पर्दाफाश हुआ। 50000 का इनामी पप्पू मंडल पर कई संगीन अपराधिक मामला दर्ज है।जो कई महीनो से फरार चल रहा है। जिस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। इस मामले में जमुई एसडीपीओ डॉ.राकेश कुमार ने वकील की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की न्यायालय के आदेश पर वकील सकलदेव मंडल पर एफ आई आर दर्ज किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

0 Response to "जमुई पुलिस ने किया वकील साहब को गिरफ्तार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article