
दो बच्चों की मां को हुआ एक युवक से प्यार 9 महीने बाद महिला ने युवक पर अपहरण का लगाया आरोप
Wednesday
Comment
बुधवार कि सुबह जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र से एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी आजम अंसारी की पत्नी नेहरूनिशा के रूप में हुआ है। साथ ही युवक की पहचान 25 साल के अजय कुमार पासवान के रुप मैं हुआ है। मिली जानकारी के अनुशार दोनों बीते करीब 9 माह से शादी करके आपने घर साथ मैं रह रहे थे। हालांकि 112 नंबर के पुलिस के सामने महिला ने अजय पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने बताया कि अजय ने उत्तर प्रदेश से उसका अपहरण किया और जबरन उसके साथ शादी की।
9 महीने से उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ था। घर से निकलने भी नहीं दिया जाता था,इस कारण व पुलिस को सुचना या शिकायत नहीं कर पाई,वही अजय पासवान का कहना है कि करीब 1 साल पहले उसके मोबाइल पर मिस्ड कॉल आया था। जिसके बाद उसने कॉल किया तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कुशीनगर निवासी नेहरूनिशा है। दोनों के बीच बात होने लगी और यह सिलसिला महीनों तक चलता रहा साथ ही कुछ पैसे का भी लेनदेन किया गया था। दोनो को मोबाइल पर ही प्यार हो गया,वही अजय ने कहा 17 नवंबर 2022 को महिला जमुई आ गई, जमुई आने के दौरान अजय ने हरूनिशा से पटना जिले के मोकामा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। फिर दोनों एकसाथ टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ला मै रहने लगे।हालांकि टाउन थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
0 Response to " दो बच्चों की मां को हुआ एक युवक से प्यार 9 महीने बाद महिला ने युवक पर अपहरण का लगाया आरोप"
Post a Comment