-->
कांग्रेसी नेता देंगे सामूहिक रूप से इस्तीफा

कांग्रेसी नेता देंगे सामूहिक रूप से इस्तीफा



 शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के वरीय नेता व पार्टी के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने किया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष और पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे। बैठक में वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ जमुई जिला के कांग्रेसी नेताओं में नाराजगी देखी गई। बताते चाले कि नाराजगी इतनी है सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को तैयार हैं। आपातकालीन बैठक बुलाई गई । जिसमे

आई पी गुप्ता और भक्त चरण दास जमुई जिले में पार्टी को समाप्त करने से लेकर पार्टी तोड़ने का आरोप नेताओं द्वारा लगाया गया। उपाध्यक्ष सहित कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जिले के एक आई पी गुप्ता है जो अभी कहते हैं कि हम कांग्रेसी हैं। उन्हीं के कारण जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा आज कांग्रेसियों के हाथ से निकल गया। गुप्ता 2020 में सिकंदरा विधानसभा मैं कांग्रेस के प्रत्याशी बंटी चौधरी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े और 1800 वोट में सिमट गए। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बंटी चौधरी को हार देखना पड़ा है। फिर आई पी गुप्ता पार्टी और पार्टी में बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास जैसे प्रदेश प्रतिनिधि और अखिल भारतीय कांग्रेस प्रतिनिधि बनाया जो सरासर पार्टी संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले की सभी पार्टी में श्री गुप्ता गए हैं। श्री गुप्ता प्रभारी भक्त चरण दास को झांसे में लाकर पूरे जमुई कांग्रेस को बर्बाद करने में तूल गए हैं। जिले के अंदर 10 प्रखंड है 10 प्रखंड अध्यक्ष को बनाया गया। उसमें सिर्फ पांच प्रखंड अध्यक्ष एक ही समुदाय के बनाया गया है। राजपूत बाहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी प्रखंड अध्यक्ष राजपूत को नहीं बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर एक राजपूत जाति के थे। उनको भी हटा दिया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया गया जिसका उम्र 82 वर्ष के है। बैठक में प्रस्ताव पारित कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया । 15 दिन के अंदर संज्ञान नहीं लिया गया तो पार्टी के पदाधिकारी सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्तागण मौजूद थे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए हमारी खास रिपोर्ट  

कांग्रेसी नेता देंगे सामूहिक रूप से इस्तीफा




0 Response to "कांग्रेसी नेता देंगे सामूहिक रूप से इस्तीफा "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article