-->
बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा

बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा

 


शुक्रवार को जिलाधिकारी - सह-प्रधान गणना पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह जिले के बरहट प्रखंड में बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा की गई। जाति आधारित गणना की सफलता हेतु जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना हेतु प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं अन्य गणना कर्मियों द्वारा जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर नगर निकाय स्तर पर मकान भवन का भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए, ताकि एक भी घर परिवार गणना से वंचित ना रहे, साथ ही प्रविष्टि का दोहरीकरण से बचा जा सके
जिले भार मै लगभग 22 लाख आबादी के सभी व्यक्तियों का जाति आधारित गणना किया जाना है । गणना के समय बिहार के वैसे निवासी जो किसी कारणवश राज्य या देश से अस्थाई प्रवास की स्थिति में हों, उनकी भी गणना की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जाति आधारित गणना के निमित्त अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ससमय सुनिश्चित किया जाए इस अवसर पर बरहट प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक एवं सभी प्रगणक उपस्थित थे।

0 Response to "बिहार जाति आधारित गणना 2022 के प्रथम चरण के कार्यों की समीक्षा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article