-->
बिहार बोर्ड मैट्रीक और इंटर परीक्षार्थियों के लिए जरुरी खबर

बिहार बोर्ड मैट्रीक और इंटर परीक्षार्थियों के लिए जरुरी खबर

 



बिहार बोर्ड के मैट्रीक और इंटर परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने पहली बार वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। मैट्रिक, इंटरमीडिएट के साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के कार्यक्रम घोषित किए गए हैं। इंटर की बोर्ड परीक्षा एक फरवरी और मैट्रिक की 14 फरवरी से शुरू होगी। एसटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन एक फरवरी से लिए जाएंगे और परीक्षा 6 से 24 अप्रैल के बीच होगी।बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को बिहार बोर्ड मुख्यालय में इसकी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 का आयोजन एक से 11 फरवरी तक किया जाएगा। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक ली जाएगी। इससे पहले इंटर प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी 2023 तक होगी। मैट्रिक आंतरिक मूल्यांकन 19 से 21 जनवरी तक होगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अगले साल 10 दिसंबर, 2023 को वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया जायेगा। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार इंटर परीक्षा में 13 लाख 18 हजार 439 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल से 27 हजार 895 परीक्षार्थी कम हैं। 2022 में इंटर परीक्षा में 13 लाख 46 हजार 334 परीक्षार्थी थे और कुल 1471 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। इस बार राज्यभर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। वहीं,

मैट्रिक में 16 लाख 35 हजार 383 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 1500 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इंटर परीक्षा दो पाली में ली जायेगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.45 से शाम पांच बजे तक ली जायेगी। वहीं मैट्रिक परीक्षा में छात्रों की संख्या ज्यादा होने से दो पाली में एक ही विषय की परीक्षा ली जायेगी। इस बार इंटर और मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा अप्रैल और मई में होगी। मार्च और अप्रैल में कंपार्टमेंटल परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन भरा जायेगा। वहीं इसका रिजल्ट मई और जून में प्रकाशित होगा। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का पूरा शिड्यूल जारी किया गया है।

0 Response to "बिहार बोर्ड मैट्रीक और इंटर परीक्षार्थियों के लिए जरुरी खबर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article