
जिले के 60 किसानों को भागलपुर व कहलगांव ले गए भ्रमण के लिए
Saturday
Comment
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार चौबे ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिए किया वाहन को रवाना। मत्स्य विभाग की ओर से भ्रमण दर्शन 2022-23 के तहत 60 मत्स्य कृषिको को दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जमुई से भागलपुर व कहलगांव के लिए ले लिए रवाना हुआ। जिले के 60 कृषक को भ्रमण के लिए जाना था भ्रमण के लिए सभी महिलाएं कृषकों को ले जाया गया है । 60 मत्सय कृषक में सोनो प्रखंड, लक्ष्मीपुर प्रखंड, झाझा प्रखंड क्षेत्र के कृषकों ने भाग लिया। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार चौबे ने कहा कि किसानों को भागलपुर में 20 एकर में 10 तालाब में वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन किया जा रहा है। मत्स्य हैचरी एवं प्रधानमंत्री मत संपदा योजना अंतर्गत निर्मित 10 मेट्रिक टन के आपूर्ति के लिए एक कोल्ड स्टोरेज, बायो फ्लैग टैंक, बायो फ्लैग तालाब, वहीं कहलगांव में बायो फ्लैग तालाब आदि दिखाया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के मत्स्य कृषि को भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के द्वारा मत्स्य पालन के नवीन तकनीक से अब तक अवगत कराना है ताकि वह प्रेरित होकर इस तकनीक को अंगीकार करते हुए अपने-अपने जल स्रोतों में लागू करते हुए लाभान्वित हो सके एवं मत्स्य उत्पादन में अभिवृद्धि हो सके साथ ही साथ उनकी वार्षिक आय में भी बढ़ोतरी हो सके। कार्यक्रम में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार चौबे एवं अभय कुमार मत्स्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, कोमल कुमारी, कृष्ण कुमार पाठक शामिल थे। मत्स्य विभाग के द्वारा जिले के 60 किसानों को भागलपुर कहलगांव भ्रमण दर्शन के लिए निःशुल्क ले जाया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को एक भी पैसा नहीं लगेगा। क्योंकि यह सरकार द्वारा सारी खर्चा दी जा रही है। जिले के झाझा प्रखंड के मत्स्य पालक सुचित्रा देवी , रीता देवी, गायत्री देवी, संध्या देवी के सहित 60 किसान भागलपुर व कहलगांव गये।
0 Response to "जिले के 60 किसानों को भागलपुर व कहलगांव ले गए भ्रमण के लिए "
Post a Comment