-->
उझंडी गांव में बही भक्ति की बयार।सात दिवसीय यज्ञ का हुआ आयोजन

उझंडी गांव में बही भक्ति की बयार।सात दिवसीय यज्ञ का हुआ आयोजन


 

जमुई प्रखंड के उझंडी गांव में भक्ति की बयार बह रही है ‌। नवनिर्माण मंदिर में भगवान हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। सात दिवसीय यज्ञका भी आयोजन किया गया। बड़े-बड़े विद्वानों के द्वारा प्रवचन किया जा रहा है। भक्ति जागरण के लिए बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। काफी संख्या में लोग आकर भक्ति का आनंद ले रहे हैं। शाम 6 बजे से 9.30 बजे तक प्रवचन होती है। रात में  9:30 बजे से भक्ति जागरण 2:00 बजे रात तक बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों के कलाकार द्वारा किया जाता है। यज्ञ स्थल पर बच्चों के लिए झूला, तारामाची, नाव सहित बच्चों और बुजुर्गों के मनोरंजन व खाने- पीने से लेकर घर के अन्य सामान भी मिल रहा है।  उझंडी गांव के लोग दिन रात एक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा हुआ है। जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई है। यज्ञशाला में प्रकांड विद्वानों द्वारा यज्ञ हवन किया जा रहा है। 24 घंटा भंडारा की व्यवस्था की गई है। दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। लोगों की कोई तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए पानी, शौचालय, झरना सहित ठहरने का उत्तम व्यवस्था किया गया है। कथावाचक के रूप में बिहार के जाने-माने कथावाचक भानु जी महाराज के द्वारा प्रवचन शाम 6 बजे से 9.30 बजे तक होती है। वही 9.30 बजे के बाद प्रत्येक दिन बिहार, झारखंड, यूपी और बंगाल के कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम होता है। यज्ञ में करीब 200 भोलेनटीयर गांव सहित अन्य गांव से बनाया गया है। भोलेनटीयर तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाया गया है।    गांव सहित जमुई प्रखंड के लोगों में काफी उत्साहित देखा जा रहा है सभी लोग काफी मिलजुलकर यज्ञ को सफल बनाने में लगे हैं।

  सात दिवसीय महायज्ञ में हनुमान चरित्र सह रामायण कथा पंचमुखी हनुमान मंदिर उझंडी के प्रांगण में कथावाचक भानु जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है। भगवान राम भाई भरत और वीर हनुमान की चर्चाएं हुई कथावाचक ने चारों भाई की जन्म व  अंजनी पुत्र संकट मोचन के जन्म पर भी प्रकाश डालें। भक्ति जागरण 10 से  2 बजे तक लखनऊ, बंगाल व बिहार से आए गायक


पल्लवी झा, सुशीला स्नेही, अमित, ज्ञायत्री यादव,  कुमकुम बिहारी,  सुभम और अर्चना का भक्ति जागरण हो रही है लोग भक्ति जागरण का खूब आनंद उठा रहे हैं। प्रत्येक दिन करीब 25000 लोगों का भंडारा कराया जा रहा है। रात में विश्राम का व्यवस्था बड़े पैमाने पर किया गया है। एक निजी विवाह भवन सहित दर्जनों की संख्या में रूम व टेंट की व्यवस्था की गई है। सोमवार की रात गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जय गणेश मंगल तेरी जय हो गणेश, तेरी जय हो गणेश।

0 Response to "उझंडी गांव में बही भक्ति की बयार।सात दिवसीय यज्ञ का हुआ आयोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article