-->
बिहार में भी टैक्स फ्री कर दी गई है

बिहार में भी टैक्स फ्री कर दी गई है

 


द कश्मीर फाइल्स' फिल्म बिहार में भी टैक्स फ्री कर दी गई है। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। तारकिशोर प्रसाद ने फिल्म के बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि  'द कश्मीर फाइल्स' राष्ट्रवाद से प्रेरित फिल्म है।कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी इस फिल्म में कश्मीर के तत्कालीन हालात एवं यथार्थों का सटीक चित्रण है। इस यथार्थवादी स्थिति की जानकारी आम लोगों को सुगमता से होनी चाहिए।

द कश्मीर फाइल्स पूरे बिहार प्रदेश में टैक्स फ्री होगी, ताकि आम लोग इस फिल्म को सहजता और सुविधा से देख सकेंगे। बता दें इससे पहले यूपी-उत्तराखंड समेत भाजपा शासित सात राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने तो प्रदेश की सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी का ऐलान किया है।

वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स में  90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।

फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकार हैं।  

0 Response to "बिहार में भी टैक्स फ्री कर दी गई है"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article