
अगले 48 घंटो के अंदर प्रदेश के कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश, 2 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Wednesday
Comment
प्रदेश में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। बीते सोमवार से पहले बिहार के अधिकांश जिलों में गरमी में अपने तीखे तेवर दिखाए थे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पार होने से गर्मी से लोग बेहाल थे। मार्च में ही लोग मई-जून जैसी गर्मी पड़ने लगी थी।
लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम ने यू टर्न लेकर अचानक करवट बदल लिया है। आसमान में छाए बादलों ने कड़क धूप के गरम तेवर पर न केवल ब्रेक लगा दिया है, बल्कि समय से पहले गर्मी सी झुलसते लोगों को भी राहत दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तो अगले 48 घंटों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और 31 मार्च से 02 अप्रैल के बीच उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बौछार की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी बनी रहेगी पर दो अप्रैल के बाद फिर मौसम के तेवर बदल सकते हैं।मौसम विभाग के अनुसार पूर्णिया जिले में बारिश होने की संभावना पूरी बनी हुई है। बीते सोमवार से ही आसमान में बादलों का बसेरा बना हुआ है। हालांकि सोमवार को दोपहर बाद धूप खिली थी पर मंगलवार को सुबह से शाम तक बादलों के बीच धूप ओझल रही। इस बीच दस से बारह किलो मीटर की रफ्तार से हवा चलती रही। बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में पिछले एक सप्ताह के बाद लुढ़का है। मंगलवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.0 एवं न्यूनतम तापमान 24.0 डिसे। दर्ज किया गया।
इसी तरह बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिसे और न्यूनतम तापमान 24.8 डिसे। था। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह पिछले चौविस घन्टे में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री नीचे लुढ़का है। अधिकतम तापमान नीचे गिरने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
0 Response to "अगले 48 घंटो के अंदर प्रदेश के कुछ जिलों में होगी हल्की बारिश, 2 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज"
Post a Comment