-->
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 जमुई। आकाश राज

शहर के महिसोड़ी स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमुई एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार, डीईओ कपिल देव तिवारी, स्वामी आत्म स्वरूप भारत विकास परिषद के जनरल सेक्रेटरी डॉ अशोक कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष केके मिश्रा, सचिव शंभू कुमार, संरक्षक डॉ मनोज कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित किया गया।  इसके उपरांत सभी अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में जिले भर के 8 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मलयपुर वहीं नमन विद्या विद्यालय स्कूल अलीगंज ।

वहीं अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल   प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक की भूमिका निभा रहे डॉ इंदु भूषण सिंह, ज्योति कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार गुलशन निभा रहे थे।  ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मलयपुर को प्रथम,  ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई को  द्वितीय जबकि एसएसबी सोनो को तीसरा स्थान देकर परिणाम की घोषणा की।



जिला परिषद का नामांकन जमुई में दो और गिद्धौर में 7 उम्मीदवार ने किया 

अलीगंज जिला परिषद  उम्मीदवार को मिला चुनाव चिन्ह


जमुई। आकाश राज

शनिवार को एसडीओ कार्यालय प्रांगण में भीड़ काफी देखी गई। दिनभर गहमागहमी चलता रहा। जिला परिषद का चुनाव चिन्ह शनिवार को आवंटित किया गया।   नामांकन और अपने चुनाव चिन्ह के लिए अभी 10 बजे से ही अलीगंज के उम्मीदवार या उनके सहयोगी एसडीओ कार्यालय में घूमते हुए देखा गया। वही गिद्धौर और जमुई का नामांकन हुआ । जमुई 04 में एक उम्मीदवार मो हाशिम अंसारी ने नामांकन किया । जिसका प्रस्तावक रुस्तम मियां। वही जमुई 5 से अशरफ अली ने नामांकन किया जिसका प्रस्तावक मो आफताब आलम थे। वहीं जिला परिषद अनारक्षित महिला 03 गिद्धौर से विभा देवी ने नामांकन किया जिसका प्रस्तावक विवेकानंद सिंह, सोनी देवी का प्रस्तावक अरविंद कुमार सिंह , नीतू देवी प्रस्तावक बद्री नारायण, रीमा सिंह प्रस्तावक विकास कुमार, वीणा देवी प्रस्तावक अंतर्यामी झा, सरस्वती पांडे प्रस्तावक धर्मेंद्र कुमार सिंह , फुल कुमारी प्रस्तावक तेज नारायण यादव थे। पुलिस प्रशासन नामांकन व चुनाव चिन्ह आवंटित में आए समर्थकों को एसडीओ कार्यालय के प्रांगण से दूर ही रखा गया। प्रत्याशी के साथ उनके प्रस्तावक को ही साथ में रखा गया। उम्मीदवार के सभी सहयोगी को बाहर दूर दूर रखा गया है।

जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के जिला परिषद भाग संख्या 08 अनारक्षित महिला से शालू देवी प्रेशर कुकर, सावित्री देवी रेल का इंजन, सुनीता देवी आरी, गीता देवी चक्की, जयमंती तरुण लेडीज पर्स, बेबी कुमारी लेटर बॉक्स, रामवती देवी ताला और चाबी, रिंकू देवी मक्का। वही भाग संख्या 09 अनारक्षित से अखिलेश कुमार चक्की , चंपा देवी लेडीज पर्स, निक्की देवी लेटर बॉक्स, मो शाहनवाज आलम मक्का, रंजीत यादव प्रेशर कुकर, वासुदेव यादव रेल इंजन, मो शमीम उद्दीन खान आरी, संजय कुमार अंगूर का गुच्छा, सुधीर प्रसाद सिंह सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह मिला है।  नामनिर्देशन कोषांक जमुई जिला परिषद निर्मल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, नीतीश कुमार, विपिन कुमार के द्वारा किया जा रहा था। सभी प्रखंडों के जिला परिषद का नामांकन जमुई स्थित एसडीओ
 कार्यालय में हो रहा है।

                           

         




                                      


                                    

0 Response to "राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article