
शुक्रवार को जिले में 23 लोगों में पाया गया कोरोना पॉजिटिव
Friday
Comment
शुक्रवार को जिले में 23 लोगों में पाया गया कोरोना पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव में डीएसपी, एएसआई, स्वास्थ्य कर्मी सहित आम लोग है शामिलजमुई। आकाश राज
जिले में अचानक कोरोना ने विकराल रूप ले लिया है। शुक्रवार को जिले में एक साथ 23 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लोगों में हड़कंप सा मच गया है। जिले वासियों में काफी दहशत देखा जा रहा है। बताया जाता है कि इससे पूर्व एक साथ इतने लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आया था। वहीं एक साथ 23 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीएम धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर जमुई में लॉक डाउन लगाने की घोषणा कर दी। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि जिले में अब तक एक साथ 23 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आया था। इससे पूर्व 5 जुलाई को जिले में सबसे अधिक 12 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन शुक्रवार को इस आंकड़ा का भी पीछे छोड़ते हुए 23 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार को 23 लोगों में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में डीएसपी, एएसआई, पुलिस के जवान, स्वास्थ्य कर्मी और आम लोग शामिल है।बताया जाता है सभी लोग स्थानीय है। डीपीएम ने बताया कि शुक्रवार को मिले मरीजों में शहर के शिवनडीह मोहल्ला, बोधवन तलाब मोहल्ला, महिसौड़ी और पुरानी बाजार में 10, झाझा प्रखंड में 6, बरहट में 3, खैरा के गरही में 1, सोनो में 1, गिद्धौर में 1 और एक अन्य लोग सहित 23 लोग शामिल है।
0 Response to "शुक्रवार को जिले में 23 लोगों में पाया गया कोरोना पॉजिटिव"
Post a Comment