
आम जनमत पार्टी शुरुआत करेंगी महिला सम्मान यात्रा आज
Thursday
Comment
आम जनमत पार्टी शुरुआत करेंगी
महिला सम्मान यात्रा आज
जमुई। संजीव कुमार सिंहराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 6 मार्च को आम जनमत पार्टी के नेतृत्व में महिला सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं आधी आबादी को अपने अधिकारों से अवगत कराने को लेकर इस यात्रा की शुरुआत महिला दिवस के अवसर पर आम जनमत पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनामिका पासवान के नेतृत्व में 11 बजे दिन में स्थानीय अंबेडकर चौक से निकाली जाएगी। यात्रा खैरा बाजार, महादेव सिमरिया, सिकंदरा होते हुए अलीगंज तक जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व आम जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि यह कार्यक्रम आम जनमत पार्टी का पहला कार्यक्रम है जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं अधिकारों से वंचित महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। आधी आबादी समाज में आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। वैसे लोगों के लिए हमारी पार्टी अधिकार एवं हक की लड़ाई लड़ेगी ताकि समाज में उन्हें भी बराबरी का दर्जा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे शरीर में जान है तब तक हम महिला के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे महिला आज भी उपेक्षित चल रही है । उन्होंने यह भी कहा भारत देश मां दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती और गंगा का देश है। उसके बाद ही महिला उपेक्षित चल रही है यह बडा ही दुर्भाग्य की बात है।
0 Response to "आम जनमत पार्टी शुरुआत करेंगी महिला सम्मान यात्रा आज"
Post a Comment