
देश संकट दौर से गुजर रहा है आप लोग समय रहते सजग हो जाएः कन्हैया
Sunday
Comment
देश संकट दौर से गुजर रहा है आप लोग समय रहते सजग हो जाएः कन्हैया
जमुई। संजीव कुमार सिंहरविवार को जमुई के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर भाकपा नेता और जेएनयू छात्र जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जन गण मन यात्रा को लेकर जमुई पहुंच कर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश संकट दौर से गुजर रहा है। आप लोग समय रहते सजग हो जाए। नहीं तो कुछ लोग संविधान चुरा लेंगें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 30 जनवरी को बापू के बलिदान दिवस से शुरू हुई है। कहीं फूल बरसाया जाता है तो कहीं पत्थर भी। धर्म इंसान के बीच शांति का संदेशा देता है। धर्म के नाम पर देश की जनता को बांटा जा रहा है । पाखंड के खिलाफ लड़ने की संस्कृति इस देश में बहुत पुरानी है। यात्रा का नाम हमारा देश, हमारा संविधान बापूधाम से गांधी मैदान दिया। अंग्रेज धर्म के नाम पर एकबार देश का बंटवारा कर चुका है।
दोवारा देश का बंटवारा नहीं होने देंगें। उन्होंने केन्द्र की सरकार को डिवाइडर इन चीफ की संज्ञा दी। जो इस देश में अंग्रेजों का चाल चलना चाहता है अगर आपलोगों का साथ मिला तो विजय माल्या के तरह यह भी देश छोड़ भागेंगें। आजादी के 70 साल बाद पुन: वही भाषा बोली जा रही है जो सन 1947 में बोली गयी थी। अगर केन्द्र सरकार अंग्रेज बनने को तैयार है तो हम भी गांधी बनने को तैयार है। पिछले पांच साल में 03 करोड़ 16 लाख लोगों ने सरकारी नौकरी छोड़ दी। इस सरकार में सरकारी कंपनियों को बेची जा रही है। बीएसएनएल को बेचकर सरकार जीयो को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने एलआइसी को बेचने के लिए एनपीआर और एनआरसी में उलझा दिया है। सरकारी नौकरी वालों का पेंशन समाप्त किया जा रहा है। नेता व मंत्री के पत्नी तक को पेंशन मुहैया कराया जाता है लेकिन देश की सीमा पर तैनात रहने वाले जवान को पेंशन नहीं देती है। समान काम के लिए समान वेतन नही मिलता है । एक ही स्कूल में सरकार दो प्रकार की वेतन देती है। कन्हैया ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि वे अंग्रेजों की तरह राजनीति खेल रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार 45 हजार करोड़ का आरबीआई से कर्ज लेकर देश चला रहा है। परीक्षा से पूर्व की प्रश्नपत्र वायरल हो रहा है। असम में एनआरसी में 19 लाख लोगों का नाम आया था ।
इसमें सरकार ने 1600 करोड़ रूपया का बजट बनाया। पूरे देश में एनआरसी लागु करने पर 60 हजार करोड़ रूपया खर्च होंगें। अमित शाह के बेटे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को बीसीसीआई का अध्यक्ष बना दिया। हमारे देश के लोगों को एनआरसी के मुद्दे पर भटका दिया है। मंच का संचालन जिला सचिव नवलकिशोर सिंह ने किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस विधायक सकील खान, सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, कम्यूनिस्ट नेता रूपेश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, देवी कुमारी, आशीष नारायण, मो. अफरोज आलम उर्फ डिसू, जियाउल रसूल गफ्फारी, नीला मुखिया समेत कई नेता मौजूद थे।
0 Response to "देश संकट दौर से गुजर रहा है आप लोग समय रहते सजग हो जाएः कन्हैया"
Post a Comment