
70 कैदियों का हुआ स्वास्थ्य जांच
Saturday
Comment
70 कैदियों का हुआ स्वास्थ्य जांच
जमुई। आकाश राजजमुई कारा मंडल में शनिवार को 70 कैदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। सदर अस्पताल में कार्यरत डा. मनीषी आनंत ने शनिवार को जमुई कारा मंडल पहुंच कर बारी-बारी से कैदियों का स्वास्थ्य जांच किया। इस दौरान उन्होंने 65 पुरूष कैदी और 5 महिला कैदी का जांच किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश कैदी मौसमी बीमारी से ग्रसित थे। जिनका जांच करने के बाद इलाज भी किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक महिला कैदी के सीने में चोट लगने की बात सामने आई है। उक्त महिला कैदी का भी जांच कर इलाज किया गया है।
0 Response to "70 कैदियों का हुआ स्वास्थ्य जांच"
Post a Comment