-->
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध

सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध



जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनो प्रखंड के डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पत्ता गोभी से लदे एक पिकअप वाहन से 711 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देशन में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में टीम डुमरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदेह होने पर पत्ता गोभी लदे एक पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में सब्जियों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की खेप मिली। वाहन से कुल 79 पेटियों में रखी 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 711 लीटर बताई गई है। उत्पाद अधीक्षक की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब की यह खेप झारखंड के गिरिडीह से जमुई के रास्ते लखीसराय ले जाई जा रही थी। मामले में दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। कार्रवाई में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के साथ एएसआई विनय कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्पाद विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पर्व-त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

0 Response to "सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article