-->
एनएच पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चला प्रशासन का अभियान, 75 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला

एनएच पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चला प्रशासन का अभियान, 75 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला



जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों तथा परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अभियान के दौरान विभिन्न वाहनों से 75 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों की जान-माल को खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों पर प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क यातायात सुचारु एवं सुरक्षित बना रहे।उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

0 Response to "एनएच पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चला प्रशासन का अभियान, 75 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article