12 हजार रुपये रिश्वत लेते झाझा थाना का सरकारी चालक गिरफ्तार
Tuesday
Comment
जिले के झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में मामले की चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, चालक पर अवैध बालू उठाव एवं परिवहन से जुड़े लोगों से सुविधा देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया। ताया जाता है कि अवैध बालू कारोबार से जुड़े ट्रैक्टर संचालकों से प्रति ट्रैक्टर प्रतिदिन 3 हजार रुपये की अवैध उगाही की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान निगरानी टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली। मामले में झाझा थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर पहले से प्रशासन की नजर बनी हुई है। ऐसे में रिश्वतखोरी के इस मामले को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।

0 Response to "12 हजार रुपये रिश्वत लेते झाझा थाना का सरकारी चालक गिरफ्तार"
Post a Comment