-->
भीषण गर्मी के बीच 542वीं साइकिल यात्रा, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भीषण गर्मी के बीच 542वीं साइकिल यात्रा, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



बढ़ती गर्मी और लगातार रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच भी “साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई (रजि०)” द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 542वीं साप्ताहिक साइकिल यात्रा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर परिषद क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद कॉलोनी पहुंची। इस दौरान विवेकानंद कॉलोनी में संजीव सिंह की निजी भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में सदस्य कुंदन सिन्हा ने बढ़ती गर्मी, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जताते हुए कहा कि हालिया आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में अधिकांश भारत के हैं,

जो गंभीर स्थिति का संकेत है। उन्होंने कहा कि मौसम विशेषज्ञों ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई है। संस्था के संस्थापक विवेक कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की मांग है। पेड़ लगाना, जल संरक्षण करना और प्रदूषण कम करना ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। मंच के सदस्य मनेश कुमार ने लोगों से गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक धूप में बाहर निकलने से बचें, अधिक पानी पिएं तथा प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम में आकाश राज, गोलू कुमार, पंकज कुमार, गौरव कुमार, शिवम कुमार, प्रिंस कुमार, राकेश कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, तरुण कुमार सिन्हा, शांतनु कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Response to "भीषण गर्मी के बीच 542वीं साइकिल यात्रा, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article