-->
पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को विधायक श्रेयसी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को विधायक श्रेयसी सिंह ने दी श्रद्धांजलि



जमुई विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि स्व. रामेश्वर पासवान सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रतीक थे। उनके निधन से न केवल जमुई, बल्कि पूरे बिहार की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बताया कि रामेश्वर पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से ही कुंड घाट जलाशय योजना का शिलान्यास संभव हो सका, जिससे सिकंदरा, अलीगंज और खैरा प्रखंडों के किसानों को वर्षभर सिंचाई की सुविधा मिल रही है। श्रेयसी सिंह ने कहा कि स्व. पासवान जैसे कर्मठ और जमीनी नेता हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। उनका जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

0 Response to "पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को विधायक श्रेयसी सिंह ने दी श्रद्धांजलि"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article