-->
मोदी-बरनवाल समाज के जिला सम्मेलन को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज

मोदी-बरनवाल समाज के जिला सम्मेलन को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज



जमुई। राष्ट्रीय मोदी-बरनवाल विकास संघ के तत्वावधान में आगामी 10 मई 2026 को शहर के महावीर वाटिका स्थित परिसर में आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन की सफलता को लेकर आयोजकों द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक लीलाधर जी एवं सह संयोजक महेंद्र बरनवाल ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मोदी-बरनवाल समाज में सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक चेतना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में भाजपा नेता सह राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशक कर्नल लालजीत प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने जिले भर के समाज अध्यक्षों एवं कमेटी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से सरकार से मोदी-बरनवाल समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके लिए समाज के लोगों को संगठित कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में डिंपल मूर्ति, संतोष भूषण, विनोद अग्रवाल, पलकधारी बरनवाल, अनिल बरनवाल, वीरेंद्र बरनवाल, रंजीत बरनवाल, भास्कर अग्रवाल, अजय बरनवाल, जवाहर बरनवाल एवं दिलीप बरनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

0 Response to "मोदी-बरनवाल समाज के जिला सम्मेलन को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article