-->
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया Bihar T10 लीग का शुभारंभ, 2036 ओलंपिक पर कही बड़ी बात

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया Bihar T10 लीग का शुभारंभ, 2036 ओलंपिक पर कही बड़ी बात




बिहार में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। राजधानी पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल मंत्री Shreyasi Singh ने ISPL सह-बद्ध Bihar T10 लीग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद एवं प्रसिद्ध कलाकार Manoj Tiwari भी विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के खिलाड़ी देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के उस संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और आने वाले समय में बिहार भी इस ऐतिहासिक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिलता रहा तो वे यह सुनिश्चित करेंगी कि 2036 ओलंपिक के कुछ बड़े आयोजन बिहार में भी हों। खेल मंत्री ने कहा कि भविष्य में ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ियों की मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी। उन्होंने पारंपरिक सोच “पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब” पर तंज कसते हुए कहा कि अब समय बदल चुका है।

आज खेल सम्मान, करियर और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर बिहार के अन्य हिस्सों में भी आधुनिक खेल अवसंरचनाओं का निर्माण करेगी। साथ ही खिलाड़ियों को लंबे समय तक विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलती रहें, इसके लिए मेंटेनेंस पॉलिसी भी तैयार की जा रही है। श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे सम्मान की सराहना करते हुए कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग, खिलाड़ी, आयोजक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। Bihar T10 लीग को बिहार में क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक बड़े मंच के रूप में देखा जा रहा है, जिससे युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।




0 Response to "खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया Bihar T10 लीग का शुभारंभ, 2036 ओलंपिक पर कही बड़ी बात"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article