-->
प्रभारी मंत्री के जमुई दौरे को लेकर भ्रामक खबरें प्रसारित : चंदन सिंह

प्रभारी मंत्री के जमुई दौरे को लेकर भ्रामक खबरें प्रसारित : चंदन सिंह



 बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह जमुई जिला के प्रभारी मंत्री के जमुई दौरे को लेकर कुछ मीडिया माध्यमों में प्रसारित खबरों को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह पूर्व तारापुर विधानसभा प्रत्याशी चंदन सिंह ने भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है। जारी बयान में चंदन सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना से ट्रेन द्वारा जमुई पहुंचे थे। जमुई पहुंचने के बाद जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय कार्यक्रम स्थलों तक जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया था। बावजूद इसके कुछ समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर प्रसारित की गई कि मंत्री ने पटना से सरकारी वाहन मंगवाया था, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ईंधन बचत संबंधी संदेश और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अपील के अनुरूप प्रभारी मंत्री ने ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया था। ऐसे में उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से इस प्रकार का दुष्प्रचार करना बेहद अशोभनीय है। चंदन सिंह ने मीडिया संस्थानों से तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की अपील करते हुए कहा कि बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की खबर प्रकाशित या प्रसारित नहीं की जानी चाहिए।

0 Response to "प्रभारी मंत्री के जमुई दौरे को लेकर भ्रामक खबरें प्रसारित : चंदन सिंह"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article