-->
SSB व चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का सख्त संदेश

SSB व चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का सख्त संदेश



नक्सलवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को सख्ती से लागू करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 16वीं वाहिनी ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देश और कंपनी कमांडर रोहित कुमार सिंह की निगरानी में ‘सी’ समवाय की टीम ने चरकापत्थर थाना क्षेत्र के ग्राम रुझनिया (पंचायत-रजौन) में नक्सलियों द्वारा अवैध रूप से बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान चरका पत्थर कैंप से करीब 11 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण दिशा में चलाया गया, जिसमें मजिस्ट्रेट मोहम्मद तारिक अनवर की मौजूदगी रही। SSB और चरकापत्थर थाना की संयुक्त टीम ने थाना प्रभारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है और नक्सलवाद के किसी भी प्रतीक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले भी नाकाम किए गए मंसूबे इससे पूर्व 16 अक्टूबर 2025 को इसी इलाके में SSB द्वारा चलाए गए डी-माइनिंग और सर्च अभियान में नक्सलियों के मंसूबों को विफल करते हुए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। बरामद सामग्री में दो मस्कट, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 42 जिलेटिन रॉड, पांच इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, लगभग 15 मीटर वायर और 13 मीटर सेफ्टी फ्यूज शामिल थे। SSB ने दोहराया कि नक्सलवाद के महिमामंडन से जुड़े हर प्रतीक को खत्म किया जाएगा। बल ने कहा कि वह केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि आंतरिक सुरक्षा, शांति और विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। SSB और जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निडर होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी SSB कैंप या थाना को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

0 Response to "SSB व चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का सख्त संदेश"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article