-->
Jamui में 914 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM Nitish Kumar का बड़ा ऐलान

Jamui में 914 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM Nitish Kumar का बड़ा ऐलान



बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान गुरुवार को जमुई जिले को 914 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 602 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 181 योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि 312 करोड़ रुपये की 189 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुंडघाट जलाशय योजना के उद्घाटन से हुई। मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर योजना को जनता को समर्पित किया और स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जल संचयन की व्यवस्था की जानकारी ली तथा कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में व्यापक लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री लछुआड़ स्थित सभा स्थल पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक स्टॉलों का अवलोकन किया।

उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर जीविका समूहों को बैंक ऋण, आयुष्मान कार्ड तथा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संबंधित लाभ वितरित किए गए। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और विकास की नीति के कारण जमुई जैसे क्षेत्रों में नक्सलवाद की समस्या में काफी कमी आई है। उन्होंने ‘सात निश्चय’ योजना के तहत हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार से जिले का समग्र विकास हुआ है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने जमुई को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की बात कही, जबकि मंत्री Shreyasi Singh ने युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने ‘सात निश्चय-2’ सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ‘सात निश्चय-3’ (2025-2030) के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से जमुई जल्द ही विकसित जिलों की श्रेणी में शामिल होगा।

0 Response to "Jamui में 914 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM Nitish Kumar का बड़ा ऐलान"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article