-->
तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल

तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल


 

नगर थाना क्षेत्र के आमीन गांव में सोमवार की दोपहर बाद घरेलू विवाद के रंजिश में सनकी ईश्वर साव ने अपनी ही पत्नी मुन्नी देवी पर तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। साथ ही गंभीर अवस्था में पत्नी को घसीटते हुए घर से बाहर कर फरार हो गया। उसके बाद पड़ोसियों के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टाउन थाना से डायल 112 की पुलिस टीम फौरन मौका- ए- वारदात पर पहुंच गई।

और गंभीर अवस्था में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन कुछ ही देर के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत सदर अस्पताल में हो गई। मृतका की बड़ी बहन सोनी देवी ने बताया कि उनकी छोटी बहन के सिर पर तेज धार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। घटना के बाद मृतका छोटी बहन के पति ईश्वर साव उसे भी फोन कर काटने की धमकी दिया था और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घर में सिर्फ दोनो पति-पत्नी ही रहते थे। मृतका को तीन पुत्र है जिसे उसकी दादी अपने साथ कोलकाता लेकर चले गए थे। सूचना के बाद टाउन थाना की पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है

0 Response to "तलवार से हमला कर बुरी तरह घायल "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article