
नगरपालिका का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।
नगरपालिका चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सम्बंधित चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। निर्धारित समय संध्या 05 : 00 बजे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जमुई नगर परिषद के लिए करीब 65 प्रतिशत वोट डाले गए। जमुई नगर परिषद में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 87 केंद्र बनाए गए थे । शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी व कर्मचारी अलग - अलग बूथों पर तैनात थे। वहीं 11 नंबर बूथ पर मौजूद सेक्टर पदाधिकारी काम का भार ज्यादा होने की वजह से कुछ देर
मतगणना केंद्र पर ही नींद खींचने लगे वही कुछ दूरी स्थित वार्ड नंबर 13 स्थित बूथ पर मौजूद पदाधिकारी वोटर एवं जनप्रतिनिधि के साथ भी बदसलूकी कि जैसे मामला सामने आया है। कुछ देर हलचल होने के बाद शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया गया।
नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर छावनी में तब्दील दिखा। भयमुक्त मतदान के लिए जमुई शहर को चारों तरफ से सील कर दिया गया था। सभी मतदान केंद्रों पर आलाधिकारी कड़ी नजर रखे हुए थे। पुलिस सुरक्षा चाक - चौबंद थी। चुनाव के दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था। सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात नजर आए। मतदातओं की जांच के बाद ही उन्हें मतदान के लिए बूथ पर जाने दिया गया। डीएम और एसपी के साथ आलाधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की टीमें लगातार सड़को पर गश्त कर रही थी। मुख्य पार्षद , उप मुख्य पार्षद और काउंसेलर पद के लिए नामित प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 20 दिसंबर को मतगणना से होगा। केकेएम कॉलेज जमुई को मतगणना केंद्र बनाया गया है। उधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन शांतिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे। पदाधिकारी द्वय के कुशल नेतृत्व में मतदान भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो गया।
0 Response to " "
Post a Comment