मणि द्वीप अकादमी के 3 विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 में हासिल की शानदार सफलता, जिले का बढ़ाया मान
Saturday
Comment
जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थान मणि द्वीप अकादमी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए NEET (UG) 2026 में शानदार सफलता दर्ज की है। संस्थान के तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जमुई जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष हार्दिक कुमार ने 638/720 अंक और 99.873 प्रतिशताइल हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। वे SC श्रेणी में कैटेगरी रैंक 67 प्राप्त करने में सफल रहे। वहीं उज्ज्वल दीप ने 495/720 अंक और 95 प्रतिशताइल हासिल कर सफलता प्राप्त की। उन्होंने दसवीं में 94 प्रतिशत तथा बारहवीं में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इसी प्रकार उन्नति राज ने 410/720 अंक, 87.474 प्रतिशताइल तथा ऑल इंडिया रैंक 2,48,634 प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिषेक कुमार भगत ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निवा रानी ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन वातावरण के कारण विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। NEET परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सफल अभ्यर्थियों का फूल-माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे जमुई जिले के लिए गर्व की बात है। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का नया इतिहास रचेंगे।

0 Response to "मणि द्वीप अकादमी के 3 विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 में हासिल की शानदार सफलता, जिले का बढ़ाया मान"
Post a Comment