-->
परिजनों ने जताया साजिश का संदेह, पुलिस ने कहा—प्रथम दृष्टया हादसा

परिजनों ने जताया साजिश का संदेह, पुलिस ने कहा—प्रथम दृष्टया हादसा



जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत नागी डैम से मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक शिक्षक और उनके मासूम पुत्र का शव बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान बाराजोर निवासी शिक्षक इकबाल अंसारी और उनके पुत्र अरहान अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह दोनों रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। घंटों तलाश के बाद दोपहर करीब 1 बजे नागी डैम में दोनों के शव तैरते हुए पाए गए। सूचना मिलने पर झाझा थाना पुलिस, डीआईयू टीम एवं स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों एवं ग्रामीणों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि यह सामान्य डूबने का मामला नहीं प्रतीत होता। उन्होंने आशंका जताई है कि इसके पीछे कोई साजिश या रंजिश हो सकती है तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत होता है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः बच्चा डैम किनारे फिसलकर पानी में गिर गया होगा और उसे बचाने के प्रयास में पिता भी गहराई में चले गए, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।


0 Response to "परिजनों ने जताया साजिश का संदेह, पुलिस ने कहा—प्रथम दृष्टया हादसा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article