सारण शिक्षक निर्वाचन 2026: पश्चिम चंपारण में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 15% वोटिंग
Thursday
Comment
बेतिया। बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार सुबह से मतदान जारी है। जिले के सभी 18 प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के सभी 18 प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे तक जिले में 15 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। मतदान के दौरान पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं बेतिया की शिखा काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव है। वह अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए काफी उत्साहित थीं और आज मतदान केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने अपना वोट दिया। शिखा का कहना है कि अपने प्रतिनिधि के चयन में भागीदारी निभाना उनके लिए खुशी की बात है। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन का लक्ष्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। फिलहाल जिले के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है
।

0 Response to "सारण शिक्षक निर्वाचन 2026: पश्चिम चंपारण में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 15% वोटिंग"
Post a Comment