प्रदेश प्रभारी एवं बेरमो विधायक जय मंगल सिंह ने कहा— वोट बचेगा, तभी देश और संविधान बचेगा
Thursday
Comment
जमुई। जिला कांग्रेस भवन, जमुई में गुरुवार को दोपहर एक बजे जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रैली में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड के बेरमो से विधायक एवं प्रदेश प्रभारी जय मंगल सिंह ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि किसी भी परिस्थिति में लोगों के मताधिकार के साथ खिलवाड़ न हो। उन्होंने कहा, “वोट बचेगा, तभी देश बचेगा और संविधान बचेगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर रैली में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ‘दिल्ली चलो’ तथा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए। साथ ही रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और संगठन स्तर पर तैयारी करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रवक्ता सदानंद सिंह, पुष्पराज, ओबीसी प्रकोष्ठ के विनय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंजीनियर शेखर सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शहंशाह आलम, प्रखंड अध्यक्ष मटेश्वर यादव, अशोक दास, रामाश्रय सिंह, वीरेंद्र मंडल, उदय झा, सुनील मंडल, चंद्रशेखर मंडल, नितेश्वर आजाद, वसीर अहमद और रामदेव राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

0 Response to "प्रदेश प्रभारी एवं बेरमो विधायक जय मंगल सिंह ने कहा— वोट बचेगा, तभी देश और संविधान बचेगा"
Post a Comment