-->
जमुई में हो सकता है बड़ा परिवर्तन। राजनीतिक तापमान में इजाफा।

जमुई में हो सकता है बड़ा परिवर्तन। राजनीतिक तापमान में इजाफा।


विधान सभा चुनाव नजदीक आते देख नेताओं का पाला बदलना शुरू हो गया है। इसी संदर्भ में जमुई के कई जाने माने समाजसेवी मुखिया जनप्रतिनिधि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर के अभियान जन सुराज में शामिल हो गए। बता दें कि पटना स्थित संगठन के कार्यालय में जन सुराज के पदाधिकारी की मौजूदगी में संबंधित लोगों ने इस संगठन का दामन थामा।

वही उनके नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने भी जन सुराज का हिस्सा बनने का ऐलान किया। लोगों के जन सुराज में शामिल होने से जमुई में इस संगठन को मजबूती मिली है। वही बता दे की अनिल कुमार साह जिला परिषद सदस्य अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ जन सुराज में शामिल हुए, वही जमुई विधानसभा क्षेत्र से खोखन सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पटना स्थित प्रशांत किशोर के जन सुराज में शामिल हुए हैं। वही समाज सेवी एवं राजनीति विशेषज्ञ महेश राम अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जन सुराज का सदस्यता ग्रहण किया है। बता दे कि चकाई विधानसभा क्षेत्र से रोबिन सिंह अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जन सुराज में शामिल हुए हैं। वहीं सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से अशोक कुमार शर्मा जन सुराज में शामिल हुए हैं।
वहीं चकाई विधानसभा से मुख्य संघ के अध्यक्ष जमादार सिंह अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जैन स्वराज का दामन थामा है वही झाझा विधानसभा क्षेत्र से गांधी जन सुराज में शामिल हुए हैं वही जमुई मुखिया संघ के अध्यक्ष टिंकू पासवान अपने दलबल के साथ जन स्वराज का दामन थामा।
जब इन लोगों से जानने का प्रयास किया गया कि आखिर जान स्वराज ही क्यों तो उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान से बिहार की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का आगाज हो चुका है। एक नए बिहार के निर्माण में सभी लोगों की आने की जरूरत है। जाति , धर्म , संप्रदाय और क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए जन सुराज का आदर्श तय किया गया है। नेक सिद्धांतों को आत्मसात कर हमने और हमारे समर्थकों ने इस संगठन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। उन्होंने जिलावासियों से भी राज्यहित में जन सुराज से जुड़ने और इसका परिवार बढ़ाने की अपील की।

0 Response to "जमुई में हो सकता है बड़ा परिवर्तन। राजनीतिक तापमान में इजाफा।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article