-->
सावन माह के पावन अवसर पर पत्नेश्वर धाम में साईकिल यात्रियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

सावन माह के पावन अवसर पर पत्नेश्वर धाम में साईकिल यात्रियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।


 

साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई के बैनर तले 10 सदस्यो की टोली द्वारा अपनी 446वीं यात्रा के दौरान रविवार को श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से यात्रा निकल कर पत्नेश्वर धाम पहुंची। सावन माह के पावन अवसर पर पत्नेश्वर धाम में साईकिल यात्रियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया और पूर्व से लगे पौधे का निरीक्षण किया गया। गेबियन में सूख गए पौधे को हटा के फिर से नया पौधा लगाया गया। सदस्य लड्डू मिश्रा द्वारा उपस्थित लोगो से अपील की गई की इस परिसर में लगे पौधे को सुरक्षित करने वाली गेबियन को डस्टबिन के रूप में प्रयोग नहीं करें। आज इस परिसर में लगे सभी गेबियन में देखा गया की लोग अपने साथ लाए हुए पूजा सामग्री, प्लास्टिक एवं फोम वाली पत्तल को पौधे के जड़ में डालकर इस तरह भर दिया जाता है

की जीवित पौधे भी सही ढंग से बढ़ नही पाते है समय के पहले सुख या नष्ट हो जाते है। साईकिल यात्रियों द्वारा आज लगभग 50 पौधे के जड़ से प्लास्टिक, फोम वाली पत्तल और अन्य सामग्री को हटा के पानी देकर सुरक्षित किया गया। पौधे रहेंगे तो ही यह पावन स्थल पर पानी, शुद्ध हवा, और हरा भरा परिसर देखने को मिलेगा। उपस्थित सदस्य देवनारायण सिन्हा ने बताया स्वच्छता जहां होता है वहां ईश्वर का वास होता है पर जहां ईश्वर स्थापित है उसके परिसर को पिकनिक स्पॉट बना के इतना गन्दा कर दिया जाता है की परिसर में कचरे के बीच पैर रखना मुश्किल होता है। केवल आपस में बोलने और कोसने से अच्छा होता हर आदमी अपने कर्तव्य को समझ कर थोड़ा थोड़ा प्रयास करे तो अपना धार्मिक स्थल मनोरम दिखेगा। यह एक प्रकार का ईश्वर को अपने तरफ से श्रद्धा अर्पित करने जैसा हैं। पुजारी राजीव पंडित ने बताया की देवता की पूजा शुद्धता के साथ किया जाता है।

लेकिन जब भी लोग देवस्थल आते है तो देवता के निवास स्थल को अस्वच्छ कर के जाते है। ऐसे पूजा करने से कोई मायने नहीं रखता है। लोग इसे पिकनिक स्पॉट बनना छोड़े अन्यथा वो दिन दूर नही होगा जब बढ़ते कचरा से यह स्थल व्याहवाह दिखेगा। मंदिर परिसर में अपने साथ लाए अपशिष्ट सामग्री को निर्धारित डस्टबिन में या उचित दंग से कचरे का निपटारा करने के बाद ही छोड़े। इस अवसर पर विवेक कुमार, सचिराज पद्मकर, हर्ष कुमार सिन्हा, राजा कुमार, मानेश कुमार, देवनारायण सिन्हा, राजीव पंडित, सुबोध कुमार, लड्डू मिश्रा, यशराज सहित कई लोग उपस्थित थे।

0 Response to "सावन माह के पावन अवसर पर पत्नेश्वर धाम में साईकिल यात्रियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article