एक पेड़ मां के नाम से शुरू किया अभियान
Saturday
Comment
तपती धरती करे पुकार, पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ। हमने यह ठाना है घर-घर पेड़ लगाना है। पेड़ नहीं बचाव होंगे तो ऑक्सीजन को तरस जाओगे। कड़ी धूप है जलते पांव होते वृक्ष तो मिलते छाओ। सांसो से हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाए हम। के साथ शनिवार को जमुई वन प्रमंडल के क्षेत्र अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में 75वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया।पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री सुमित सिंह, जमुई जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने चिल्ड्रन पार्क में पेड़ लगाए। आम लोगों के आग्रह पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि चिल्ड्रेन पार्क के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया।
अब पार्क सुबह 8:30 बजे बंद होगी। वही रात में भी 8:30 बजे तक पार्क खुला रहने की बात कहें। उन्होंने कहा कि लोग 8:30 बजे तक हर पार्क में घूमते हैं। यहां भी इस तरह से आवश्यकता है। पार्क के समय बढ़ने से आम लोगों को हित होगा। वन महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है कि कहीं नदियों में अचानक से बाढ़ आ जाती है तो कहीं नदिया सुख रही है। आज जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से हो रहा है। अतः पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण सरकारी स्तर के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव पर ही सही आज हम लोग एकत्रित हुए हैं। उन्होंने एक पेड़ मां का नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान किया तथा कहा कि सभी लोग अपने मां के नाम एक पौधा जरूर लगाए।उसे पेड़ बनाए तो हरियाली जरूर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए सीट वॉल के माध्यम से पहाड़ों को अक्षांश करेंगे साथ-साथ पहाड़ों पर होने वाले वर्षा के जल का संग्रहण के लिए व्यवस्था की जाएगी।
प्रत्येक प्रखंड में जैव विविधता समितियां स्थानीय जनपद निधियां एवं ग्राम पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम किए जाने के लिए अपील किया ताकि वृक्ष लगाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर मंत्री ने एक नारा भी दिया। तपती धरती करे पुकार, पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ। हमने यह ठाना है घर-घर पेड़ लगाना है। पेड़ नहीं बचाव होंगे तो ऑक्सीजन को तरस जाओगे। कड़ी धूप है जलते पांव होते वृक्ष तो मिलते छाओ। सांसो से हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाए हम। अगर हम वृक्ष लगाएंगे वे हमारे काम आएंगे। भविष्य हमारा खुशहाल बनेगा, अगर आज से वृक्ष बचेगा। स्कूली बच्चों ने मंत्री डॉ कुमार को सीट बांल का प्रदर्शन किया। मंत्री ने भी सभी बच्चों को एक-एक वृक्ष देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जसवाल सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



0 Response to "एक पेड़ मां के नाम से शुरू किया अभियान"
Post a Comment