
1200 किलो अनाज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा 10 गांवों में किया गया वितरण
Friday
Comment
1200 किलो अनाज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा 10 गांवों में किया गया वितरण
जमुई ।आकाश राजराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महादेव सिमरिया के स्वयंसेवकों एवं अमर दल के सदस्य द्वारा शुक्रवार को 1200 किलो अनाज सेवा बस्ती के 10 गांवों में गरीब और दिहाङी पर मजदूरी करने वाले लोगों के बीच वितरण किया गया। लॉकडॉन में सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाने खाने वालों के साथ हो गई है। इस कारण कई लोग भुखे रहने को मजबुर हैं। इस बीच महादेव सिमरिया के व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध जनों के सहयोग से गरीब एवं लाचार 150 घरों के बीच रोजमर्रा के सामग्री चावल आलू दाल साबुन नमक इत्यादि का वितरण अगल-बगल के 10 गांवों में निस्सहाय बेवस गरीब लोगों के बीच वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के सहखंड कार्यवाह विष्णुदेव कुमार भगत, प्रमोद भगत, पप्पु भगत, अशोक भगत ,गुंजन तिवारी, प्रदीप भगत, रौनक भगत,ओंकार वर्णवाल, रंजीत भगत, कृष्णा वर्णवाल, सुनील वर्णवाल, गोपाल भगत, मिन्टु वर्णवाल, अशोक तमोली , विकास एवं कई स्वयंसेवक और अमर दल के सदस्य शामिल थे।
0 Response to "1200 किलो अनाज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा 10 गांवों में किया गया वितरण"
Post a Comment