टोल प्लाजा पर XUV से 66.50 लाख रुपये बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
Sunday
Comment
सासाराम (रोहतास): रोहतास जिले के NH-19 स्थित सासाराम टोल प्लाजा पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक XUV कार से 66 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार एसपी मिस्टर राज के निर्देश पर शिवसागर थाना पुलिस ने वाहन संख्या BR-24-AL-9617 की जांच की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही रकम की गिनती कराई गई। गिरफ्तार लोगों की पहचान सासाराम के नवरत्न बाजार निवासी चंदन कुमार, उनकी पत्नी ज्योति कुमारी और पूनम कुमारी के रूप में हुई है।
सासाराम SDPO-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोग बरामद नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस नकदी के स्रोत और पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

0 Response to "टोल प्लाजा पर XUV से 66.50 लाख रुपये बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार"
Post a Comment