-->
नशे के खिलाफ जमुई के युवाओं ने भरी हुंकार, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

नशे के खिलाफ जमुई के युवाओं ने भरी हुंकार, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प



जमुई। मेरा युवा भारत (MY Bharat), जमुई के बैनर तले रविवार को शहर के महिसौढ़ी स्थित आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल परिसर में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत : संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई टीम के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया। जिला युवा अधिकारी प्रत्युष सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 100 सप्ताह के नशामुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समारोह का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनाना है। कार्यक्रम में नशामुक्ति के महत्व, युवाओं की भूमिका और सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि यह समाज की प्रगति में भी बाधक है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त रहने और परिवार व समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर युवा संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के दुष्प्रभाव, रोकथाम के उपाय और पुनर्वास प्रक्रिया पर चर्चा हुई।

नशामुक्ति विषय पर वाचन प्रस्तुत करने के लिए सृष्टि कुमारी और आलोक कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने नशामुक्ति भारत प्रतिज्ञा ली और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही हस्ताक्षर दीवार के माध्यम से युवाओं ने नशामुक्ति अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का मंच संचालन अभिषेक कुमार झा ने किया। मौके पर भाजपा नेता ब्रजेश सिंह, अजय पासवान, ताहिर अंसारी, विद्यालय संस्थापक सुनील कुमार सिंह, प्रफुल्ल (पिरामल फाउंडेशन), विद्यालय प्राचार्य जय प्रकाश सिंह, साईकिल यात्रा एक विचार के संस्थापक विवेक कुमार, मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य शैलेश भारद्वाज, अभिनव कुमार दुबे, शांतनु सिंह, गोलू कुमार, राकेश कुमार, हर्ष कुमार, प्रीतम कुमार, राहुल कुमार झा सहित मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक और सैनिक पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 Response to "नशे के खिलाफ जमुई के युवाओं ने भरी हुंकार, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article