
डॉक्टर ने समाजसेवि के साथ मिल कर किया पौधारोपण
Thursday
Comment
गुरुवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन। पौधारोपण के नेतृत्व डॉक्टर ए मोदी के द्वारा किया गया। पर्यावरणविद डॉक्टर बी मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वर्तमान समय में संसार के मानव स्वार्थी हो गये हैं। पेड़ लगायेंगे नहीं, अपितु काटेंगे। अतः ओजोन परत में छिद्र होने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। इससे बचाव हेतु पेड़ लगायें ,मानव जीवन बचायें। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इसे मानव धर्म कहा गया है। विश्व रेड क्रॉस दिवस का शुभारंभ 8 मई 1948 को किया गया। 8 मई वास्तव में इसके संस्थापक हेनरी डयुना का जन्म दिन है।
हेनरी का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुआ था। 1901 में उन्हें नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभी 192 देश रेड क्रॉस से जुड़े हुए हैं। अतः मानवीय सेवा हेतु रेड क्रॉस की स्थापना किये। यह एक गैर सरकारी संगठन है। रेड क्रॉस मानवता के लिए समर्पित है। जो युद्ध, महामारी, भुखमरी तथा अन्य आपात स्थितियों में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करता है। यह संस्था जाति,धर्म, रंग, तथा राष्ट्रीयता से परे सभी मानव की सहायता करता है। ऐसे सुअवसर पर पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है। दुसरी ओर मातृत्व सेवा सदन परिसर मैं पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष आम का पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्या डॉक्टर शालिनी सिंह ने किया। आम के मीठे रसदार फल पूजा में प्रसाद के रूप में उपयोग होता है। सूखे लकड़ी से हवन होता है। आम वृक्ष पर्यावरण संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण है।
ये कार्बाइड डाई आक्साइड (CO2) को अवशोषित कर मानव जीवन हेतु शुद्ध प्राकृतिक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। आम वृक्ष लगाने से 14 पीढ़ियों को पुण्य प्राप्त होता है। आम के फल में औषधीय गुण भरपूर है। महाभागवत पुराण में बताया गया है। यत्रास्ते तुलसी वृक्ष स्तत्र भागीरथी स्वयं। तीर्थै: समस्तै: सहिता वसति कुरूते सदा। पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्या डॉक्टर शालिनी सिंह ने बताया कि 7 मई 2020 ई को पहली बार विश्व मांसाहारी पौधा दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य है--" विश्व के मांसाहारी पौधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है"। ये पौधे कीटों की आबादी नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 700 से अधिक मांसाहारी पौधे संसार में हैं। ये पौधे दलदली या आद्र भूमि में बहुतायत होते हैं। भारत में घटपर्णी, वीनस फ्लाईटैप जैसे पौधे कीटभक्षी हैं। ऐसे मौके पर वृक्षारोपण स्मरणीय कार्य है।
पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में डॉक्टर बी मोदी, डॉक्टर ए मोदी, अनीशा कुमारी, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, भोला मिस्त्री, अंकित मोदी, राजीव भगत, सुमित कुमार, बबलू सिंह, अमित, अजीत, जयराम, श्रीराम, पिंकू, प्रवीण, पवन, निरंजन, डॉक्टर शालिनी सिंह, डॉक्टर वीणा सिंह, रानी हेम्ब्रम, राम बिलास शाण्डिल्य, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी आदि ने भाग लिया।
0 Response to "डॉक्टर ने समाजसेवि के साथ मिल कर किया पौधारोपण"
Post a Comment