चंद्रदीप पुलिस ने जरूरत मंदों के बीच किया राशन वितरण
Monday
Comment
चंद्रदीप पुलिस ने जरूरत मंदों के बीच किया राशन वितरण
जमुई। अलीगंज। आकाश राजसोमवार को चंद्रदीप थानापरिसर में
गरीब लोगों के बीच पुलिस कप्तान के आदेश पर खाद्यान्न का वितरण चंद्रदीप के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ,बिहार पुलिस मेन्स एसोशियेशन जमुई शाखा के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार सिंह के द्वारा एक सौ जरूरत मंद परिवारों को सहायता कीट उपलब्ध कराया गया।थानाधयक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लाकॅडाउन के दौरान वैसे परिवार जो मेहनत, मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ऐसे लोगों के बीच इस विकट परिस्थिति में जिला प्रशासन के द्वारा चावल, दाल, सरसों तेल, नमक , आलू , सर्फ साबुन दिया जा रहा है।ताकि उन्हे लाकॅडाउन में परेशानी नही हो।
बिहार पुलिस मेन्सएसोशियेशन जमुई के जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में जिला प्रशासन एवं पुलिस ऐशोसियेशन लोगों को सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। लाकॅडाउन में जिले भर के सभी थानों में गरीबों व निसहाय लोगों की सहयोग प्रदान कर रही है। जरूरत मंदों के बीच जाकर सामग्री का वितरण कर रही है।ऐशोसियेशन मंञी राजेश कुमार ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा क़ोई सेवा नही होती है।ऐसे समय में हर भूखे मनुष्य को भोजन व अन्य जरूरतमंद की सामग्री उपलब्ध करानी चाहिए। इसलिए पुलिस प्रशासन हर थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों को विकट परिस्थिति में उनके परिजनों को भूख मिटाने के लिए उन्हें राहत सामग्री मुहैया करायी जा रही है।
मौके पर कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार, बिपिन कुमार, कृष्ण कुमार सिंह के अलावे समस्त पुलिस परिवार मौजूद थे।


0 Response to "चंद्रदीप पुलिस ने जरूरत मंदों के बीच किया राशन वितरण"
Post a Comment