नक्सल प्रभावित बजराही के 20 युवाओं को मिलेगा रोजगार का हुनर, SSB ने शुरू किया 21 दिवसीय प्रशिक्षण
Wednesday
Comment
खैरा (जमुई) नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एसएसबी की 16वीं वाहिनी जमुई ने पहल की है। बुधवार को अरुणमाबांक पंचायत के बजराही गांव में 21 दिवसीय नि:शुल्क इलेक्ट्रिकल रिपेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में गांव के 20 गरीब एवं जरूरतमंद युवाओं को इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग का हुनर सिखाया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन उप कमांडेंट सुनील कुमार एवं सहायक कमांडेंट अरुण कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर मुखिया पति अनिल यादव समेत एसएसबी के अधिकारी, जवान और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को तकनीकी कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग का हुनर सीखने के बाद युवा स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि एसएसबी केवल सुरक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती एवं नक्सल प्रभावित इलाकों के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अपनी भूमिका निभा रही है। युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस पहल से बजराही गांव के युवाओं में कौशल विकास और स्वरोजगार की नई उम्मीद जगी है।

0 Response to " नक्सल प्रभावित बजराही के 20 युवाओं को मिलेगा रोजगार का हुनर, SSB ने शुरू किया 21 दिवसीय प्रशिक्षण"
Post a Comment