-->
छठ घाट पर बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर समिति ने लगाया निःशुल्क सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था

छठ घाट पर बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर समिति ने लगाया निःशुल्क सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था



जमुई। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्री त्रिपुरारी सिंह नदी घाट पर बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर समिति की ओर से निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं एवं व्रतियों के लिए दूध वाली चाय, नींबू की चाय, गन्ने का रस और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। इस संबंध में जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक, हिंदू स्वाभिमान के बिहार प्रांत सह प्रमुख एवं नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार ने बताया कि मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं जिला विधिक संघ के महासचिव अधिवक्ता अमित कुमार की अध्यक्षता में पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से यह सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष छठ घाट पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित करने के साथ महिला कॉलेज से श्री त्रिपुरारी सिंह नदी घाट तक रोशनी, ध्वनि एवं साफ-सफाई की व्यवस्था भी की जाती है। इसमें नगर परिषद का भी सहयोग मिलता है।


इस वर्ष समिति की ओर से घाट तक जाने वाले मार्ग पर व्रतियों की सुविधा के लिए कारपेट और फूल बिछाए गए। खासकर दंडवत करते हुए घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं तथा डाला-सूप लेकर जाने वाले व्रतियों को इससे काफी सहूलियत मिली। श्रद्धालुओं ने समिति की इस पहल की सराहना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता अमित कुमार ने कहा कि इस वर्ष समिति के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। सेवा शिविर के संचालन से लेकर प्रतिमा स्थापना, सजावट, सफाई और रास्ते पर कारपेट एवं पुष्प बिछाने तक में सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से समिति प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्य करती है।


सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किए जाने के बाद भगवान सूर्य की प्रतिमा का श्री त्रिपुरारी सिंह नदी घाट में विसर्जन किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में वार्ड संख्या 23 के पार्षद प्रतिनिधि पप्पू साह, वार्ड संख्या 24 के प्रतिनिधि टीपू केशरी, जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बरनवाल, डब्लू भगत, रौशन कुमार, राजकुमार साह, राजीव केशरी, सतीश वर्मा, डब्लू वर्मा, बब्बन गुप्ता, राहुल जैकार, सुजल रजक, सुधीर कुमार, लाल जी, विवेक केशरी, रवि कसेरा, सोनू कुमार, कौशल कसेरा, संजय साह, प्रदीप साह, अमित भगत सहित मंदिर समिति के दर्जनों सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

0 Response to "छठ घाट पर बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर समिति ने लगाया निःशुल्क सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article