.webp)
बिना सूचना के घर में घुसने का पदाधिकारी पर लगा आरोप चोरी से दूकान और घर में बिजली जलाने का पदाधिकारी ने लगाया आरोप
Monday
Comment
बिजली जांच के लिए गए पदाधिकारी की लोगों ने कर दी पिटाई
जमुई: आकाश राज
विधुत चोरी का जांच करना सोमवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों को महगा परगया। विधुत जांच के लिए घर में घुसे पदाधिकारियों की जमकर पिटाई कर दी गई। विधुत विभाग परियोजना के सहायक कार्यपालक अभियंता लोकनाथ और नीरज घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला शहर के बोधवान तालाब स्थित एक सैमसंग शोरूम से जुड़ा हुआ है।
मामले में पदाधिकारी के द्वारा चंदन कुमार, कुंदन कुमार और सागर समेत अन्य लोगों पर चोरी कर बिजली जलाने का आरोप लगाते हुए मारपीट का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि पदाधिकारी बिना जाकारी के घर में घुस गए। घर में अकेली महिलाएं थीं। जिस वजह से तीन अंजान लोगों को घर में प्रवेश होता देख महिला चिल्लाने लगी। तभी स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जबतक पदाधिकारी कुछ बता पाते तबतक स्थानीय लोगों द्वारा उनकी पिटाई कर दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची यातायात पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराया गया। जबकि विधुत विभाग परियोजना के सहायक कार्यपालक अभियंता लोकनाथ ने बताया कि दूकान में चोरी की बिजली जलाई जा रही थी। अभी जांच करना शुरू ही किया गया था तभी सभी लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। फिलहाल दोनो पक्ष के लोग टाउन थाना में अपना -अपना आवेदन देने के लिए बैठे हुए हैं।
0 Response to "बिना सूचना के घर में घुसने का पदाधिकारी पर लगा आरोप चोरी से दूकान और घर में बिजली जलाने का पदाधिकारी ने लगाया आरोप"
Post a Comment