
Saturday
Comment
जमुई नगर थाना परिसर में लोगो की समस्या सुने के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता खुद नगर थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये फरियादों को बारी-बारी से बुलाकर उनकी समस्या सुनी गई।
जानकारी देते हुए अंचल कार्यालय के सुमित कुमार आशीष ने बताया कि जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन से सम्बंधित था। अधिकांश समस्याओं का निष्पादन उनके और अन्य अधिकारियों के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर दिया गया। जब कि कुल पांच मामले में ऑन द स्पॉट चार मामले का निष्पादन कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश समस्या बस छोटी-छोटी बात को लेकर था जिसका निष्पादन मौखिक रूप से कर दिया गया है। इस मौके पर जमुई अंचल कार्यालय के शुशील कुमार, नगर थाना की प्रियंका कुमारी सहित अन्य थाना के कर्मी मौजूद थे
0 Response to " "
Post a Comment